फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rejuvenation team assessed the district hospital

Lucknow News: कायाकल्प की टीम ने किया जिला अस्पताल का आकलन

Thu, 10 Aug 2023 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation team assessed the district hospital
वार्ड, ओटी, ओपीडी आदि स्थानों पर पहुंचकर मानकों को परखासीएमएस बोले-कई बार मिला पुरस्कार, इस बार भी मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मिशन कायाकल्प के तहत दो सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मानकों का आकलन किया। टीम ने निरीक्षण कर मिल रही सुविधाओं व आवश्यक संसाधनों को जाना। वार्डों में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने के साथ ही नर्सिंग स्टाफ से भी पूछताछ की। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर छह बिदुंओं को परखा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हॉस्पिटल मैनेजर धनंजय के नेतृत्व में दो सदस्यीय स्टेट की कायाकल्प टीम बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं, फाइलों के रखरखाव व संसाधनों आदि का आकलन किया। इसके बाद ओपीडी व इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को भी देखा। सफाईकर्मियों से प्रशिक्षण आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद ओटी व वार्डों आदि में जाकर भी बारीकी से मानकों के अनुरूप मिल रहीं सुविधाओं व व्यवस्थाओं का आकलन किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में हलचल मची रही। अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि कायाकल्प टीम को अस्पताल में अच्छा दिखाने का प्रयास किया गया। पूर्व में जिला अस्पताल को कई बार कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है। इस बार भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed