फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Regular doctors will be posted in Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में नियमित डॉक्टरों की होगी तैनाती

Wed, 07 May 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Regular doctors will be posted in Lohia Institute
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में संविदा डॉक्टरों के भरोसे चल रहे विभागों के दिन बहुरेंगे। मंगलवार से बैकलॉग भर्ती के साक्षात्कार शुरू हो गए। सामान्य विज्ञापन की साक्षात्कार प्रक्रिया जुलाई तक पूरी करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


पीजीआई की तर्ज पर लोहिया संस्थान का संचालन होना है। इसके बावजूद यहां कई विभाग संविदा डॉक्टरों के भरोसे चल रहे हैं। वहीं, कई विभागों में डॉक्टरों की संख्या शून्य है। इससे यहां इलाज और पढ़ाई दोनों बाधित होती है।
विज्ञापन




अब संस्थान प्रशासन ने जुलाई तक 300 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती का दावा किया है। इसकी प्रक्रिया के तहत बैकलॉग भर्ती के साक्षात्कार शुरू हुए हैं। हड्डी, पैथालॉजी और एनेस्थीसिया विभाग में भर्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2006 में हुई थी शुरुआत

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। यहां 2009 में पीजीआई के सहयोग से 20 बेड की सुविधा के साथ ओपीडी चालू हुई। सत्र 2017-18 में यहां एमबीबीएस कोर्स शुरू हुआ। वर्ष 1991 में स्थापित लोहिया संयुक्त अस्पताल का विलय करने के लिए 27 अगस्त 2019 को शासनादेश जारी किया गया। वर्ष 2021 में अस्पताल का संस्थान में विलय कर दिया गया। इसके बाद संसाधन बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन अब भी सभी विभागों को डॉक्टर तक नहीं मिल सके हैं। भर्ती हुए डॉक्टरों में से भी कई संस्थान छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed