फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registry of private sector EWS houses will be available for Rs 500

500 रुपये में हो सकेगी निजी क्षेत्र के ईडब्ल्यूएस मकानों की रजिस्ट्री

Fri, 26 Feb 2021 01:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Registry of private sector EWS houses will be available for Rs 500
सांकेतिक तस्वीर
राज्य सरकार निजी क्षेत्र के बिल्डरों द्वारा गरीबों के लिए बनाए जा रहे ईब्ल्यूएस श्रेणी के मकानों को प्रोत्साहित करने के लिए 500 रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री कराने की सुविधा देने पर विचार कर रही है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद की योजनाओं में बने इस श्रेणी के मकानों पर ही मिलते थे। निजी क्षेत्र के मकानों की रजिस्ट्री काफी मंहगी होने की वजह से यह बिक नहीं पा रही थीं।
विज्ञापन


आवास बंधु के निदेशक रवि जैन ने सभी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्षों और आवास आयुक्त को पत्र भेजकर निजी क्षेत्र में बने ऐसे मकानों की जानकारी मांगी है। पत्र में कहा गया है कि निजी विकासकर्ताओं ने 05 दिसंबर 2013 की व्यवस्था के तहत विकसित की जाने वाली आवासीय परियोजनाओं में ईडब्ल्यूएस मकानों की रजिस्ट्री पर 500 रुपये से अधिक स्टांप लगने पर छूट देने की मांग की है। यह स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में विचाराधीन है। लिहाजा इन मकानों की वास्तविक संख्या 27 फरवरी तक आवास बंधु के कार्यालय में उपलब्ध करा दी जाए। विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद से इसकी सूचना मिलने के बाद इस पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed