फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Registration for entrance in AKTU will start from 31 August.

AKTU: एकेटीयू में नए सत्र में प्रवेश के लिए पंजीकरण 31 अगस्त से, विश्वविद्यालय ने शुरू की तैयारी

Sat, 27 Aug 2022 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Aug 2022 12:46 PM IST
सार

नए सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया के लिए एकेटीयू ने पंजीकरण की प्रकिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
Registration for entrance in AKTU will start from 31 August.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

एकेटीयू नए सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए 31 अगस्त से पंजीकरण शुरू करेगा। विवि ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सितंबर के दूसरे सप्ताह के बाद प्रवेश काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. अरुण तिवारी ने बताया कि पहले चरण की शुरुआत बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश से होगी। प्रवेश क्रमश: जेईई मेन व नाटा की मेरिट से होंगे। इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी का परिणाम आने के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन


नॉन क्रेडिट कोर्स के लिए छात्रों को नहीं देनी होगी फीस
एकेटीयू में शुक्रवार को कुलपति प्रो. पीके मिश्रा की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक में छात्रों को बड़ी राहत दी गई। इसमें तय किया गया कि बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों को अब एनपीटीएल के जरिए नॉन क्रेडिट कोर्स के लिए 1100 रुपये फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बीटेक में मेजर के साथ माइनर डिग्री देने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। बीवॉक की डिग्री देने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बनी। बैठक में यह भी तय हुआ कि एनईपी के तहत इंजीनियरिंग की पढ़ाई और परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed