{"_id":"5e2ae6f58ebc3e99ec68f4ea","slug":"registrar-of-lucknow-university-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि लॉ पेपर लीक कांडः हटाए गए कुलसचिव एस के शुक्ला, विनोद कुमार को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि लॉ पेपर लीक कांडः हटाए गए कुलसचिव एस के शुक्ला, विनोद कुमार को मिली जिम्मेदारी
Fri, 24 Jan 2020 06:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार ने पेपर लीक प्रकरण से विवादों में आए लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शैलेंद्र कुमार शुक्ला को हटा दिया है। उनके स्थान पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने शुक्रवार को रजिस्ट्रार एसके शुक्ला को प्रतीक्षा में रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही विनोद कुमार सिंह को कानपुर से तुरंत कार्यमुक्त होकर लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
विज्ञापन
बीते दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी थर्ड ईयर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर एसके शुक्ला विवादों में आए थे। उस दौरान उनके पास विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार था। एक महिला परीक्षार्थी से प्रश्नपत्र को लेकर बातचीत करते हुए उनका ऑडियो वायरल हुआ था। प्रदेश सरकार ने इसकी जांच स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी थी। इसके बाद से ही शुक्ला को पद से हटाने की कवायद शुरू हो गई थी।
विज्ञापन