{"_id":"641fd0866a4bfb1faf01df63","slug":"regional-and-caste-equations-in-bjp-s-new-team-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: भाजपा की नई टीम में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने पर जोर, लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: भाजपा की नई टीम में जातीय व क्षेत्रीय संतुलन साधने पर जोर, लोकसभा चुनाव 2024 पर नजर
Sun, 26 Mar 2023 10:26 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:26 AM IST
सार
भाजपा की 45 सदस्यीय नई टीम में 18 उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री बनाए गए हैं। इस टीम में पंकज सिंह व विजय बहादुर पाठक समेत कई को दोबारा मौका दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भाजपा की नई टीम की घोषणा शनिवार को कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधने पर खास फोकस किया गया है। 45 सदस्यीय टीम में 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 16 मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पंकज सिंह व विजय बहादुर पाठक समेत कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका मिला है। मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुराने और अनुभवी नेताओं के दम पर लोकसभा चुनाव में उतरेगी भाजपा, यूपी में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - CM योगी पर सपा प्रमुख का हमला: सरकार हर मोर्चे पर फेल, सीएम पर खुद कई मुकदमे, जारी हो टॉप टेन माफियाओं की सूची
उपाध्यक्ष : पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेंद्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी।
महामंत्री : गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश और राम प्रताप सिंह चौहान।
मंत्री : शंकर गिरी, डॉ. चंद्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शकुंतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती।
छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति
नई टीम में छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र, दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेंद्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है।