{"_id":"60340e638ebc3ee947540d4a","slug":"refuse-to-prv-commander-for-covid-vaccination-lko-city-news-lko5662398172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी कमांडर को कोरोना का टीका लगाने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी कमांडर को कोरोना का टीका लगाने से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोमवार को नगराम सीएचसी पर थाना पुलिस व पंचायत कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाए गए। वहीं सीएचसी पर टीका लगवाने पहुंचे यूपी डायल 112 के कमांडर को बिना टीका लगाए वापस कर दिया गया। इस बाबत पीआरवी कमांडर के ने सीएमओ से शिकायत की है।
डायल 112 पीआरवी 2642 के कमांडर कौशल प्रसाद भी सोमवार को टीकाकरण कराने पहुंचे थे। कर्मचारियों की सूची में उनका नाम न होने के कारण उनका वैक्सीनेशन नहीं हो सका। वहां के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मोबाइल पर सर्च करने के बाद उन्हें बताया गया कि गत 12 फरवरी को जीएमयू बूथ पर उनका पहला टीकाकरण किया जा चुका है।
इस जानकारी के बाद पीआरवी कमांडर ने स्वास्थ्य कर्मियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ संजय भटनागर से शिकायत की जिस पर उन्हें 25 फरवरी को कोविड सेंटर लालबाग बुलाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार के लिए पुलिस कर्मियों की टीकाकरण सूची के अनुसार पीआरवी कमांडर कौशल प्रसाद का नाम नगराम बूथ पर नहीं था, इसलिए उन्हें वापस लौटाया गया। वहीं सूची के अनुसार 125 कर्मियों के सापेक्ष 84 कर्मियों का टीकाकरण किया गया।