फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Reduced quota of permanent DL across the state including Lucknow, DL will no longer be able to test without a test

लखनऊ समेत प्रदेश भर में घटाया परमानेंट डीएल का कोटा, अब बिना टेस्ट नहीं बन सकेंगे डीएल

Fri, 05 Mar 2021 11:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Mar 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Reduced quota of permanent DL across the state including Lucknow, DL will no longer be able to test without a test
dl
परिवहन विभाग ने आरटीओ में बिना वाहन टेस्ट के ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर देने वाले सिंडीकेट पर शिकंजा कस दिया है। इसके लिए आरटीओ में रोजाना बनने वाले परमानेंट डीएल का टाइम स्लॉट (कोटा) घटा दिया है। महानगर को छोड़कर छोटे शहरों के संभागीय निरीक्षक एक दिन में सिर्फ 36 आवेदकों के परमानेंट डीएल को मंजूरी दे पाएंगे। परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में लागू कर दी है। अब सिर्फ वही आवेदक परमानेंट डीएल के हकदार होंगे, जो संभागीय निरीक्षक के नेतृत्व में होने वाले वाहन टेस्ट में पास होंगे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 10 फरवरी को ‘आरटीआई में पूछा, एक दिन में कैसे बन सकते 575 डीएल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। इसके बाद परिवहन विभाग के बड़े अफसरों को जमकर फटकार पड़ी थी। वहीं, दो मार्च को पूरे प्रदेश में परमानेंट डीएल के उतने ही टाइम स्लॉट निर्धारित कर दिए, जितने आवेदकों का वाहन टेस्ट हो सके। इस संबंध में परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने आदेश जारी किया, जिसकी आधिकारिक पुष्टि उपायुक्त डीके त्रिपाठी ने की।   
विज्ञापन


लखनऊ में 351 की जगह 216 डीएल बनेंगे
नए आदेश के मुताबिक अब राजधानी में रोजाना 351 की जगह 216 आवेदकों के परमानेंट डीएल ही बन सकेंगे। कानपुर रोड स्थित आरटीओ में रोजाना 276 और देवा रोड स्थित एआरटीओ में 75 आवेदकों के परमानेंट डीएल बनते थे। अब आरटीओ में 180 और एआरटीओ में 36 के परमानेंट डीएल बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे इतने डीएल

सीतापुर      72
रायबरेली   36
उन्नाव      36
हरदोई      36


1100 की घूस पर मिलता था बिना टेस्ट डीएल
नई व्यवस्था से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ के गेट पर सजने वाली दलाल मंडी में बुधवार को सन्नाटा रहा। एक दलाल ने बताया कि जो बिना वाहन टेस्ट दिए परमानेंट डीएल बनवाना चाहते थे, उन्हें ऊपर के खर्च के 1500 रुपये देने पड़ते थे। इसमें 1100 रुपये की घूस देने पर बिना वाहन टेस्ट आसानी से डीएल बन जाता था और 400 रुपये की कमाई हो जाती थी। अब बिना टेस्ट के डीएल बनेगा ही नहीं तो कमाई नहीं हो पाएगी। इस खेल से आरटीओ सिंडीकेट की रोजाना औसतन एक लाख रुपये से अधिक की कमाई हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed