फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Red water from tap becomes mystery in Lucknow.

रहस्य बना नल से आया खून के रंग वाला पानी, हो रही जांच

Tue, 27 Oct 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Red water from tap becomes mystery in Lucknow.

पुराने लखनऊ के हाता सितारा बेगम मोहल्ले के करीब आधा दर्जन घरों में गाढ़े लाल रंग का पानी आने को लेकर सोमवार को सुबह से शाम तक हड़कम्प रहा। पानी के लाल रंग को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। मोहल्ले के जिन घरों में लाल रंग का पानी आ रहा था वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ यह देखने के लिए जमा हो गई।

विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हकीकत जानने पहुंचे। सप्लाई में आने वाले पानी का रंग गाढ़ा लाल पाने के बाद एसीएम द्वितीय ने पानी के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया। पानी का रंग लाल कैसे हुआ देर शाम तक जलकल विभाग की टीम यह पता नहीं कर सकी। हालांकि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पानी की सप्लाई फिर सामान्य हो गई।
विज्ञापन


पुराने लखनऊ के हाता सितारा बेगम मोहल्ले में रहने वाली सुरैया खातून ने बताया कि सुबह 11 बजे जब उन्होंने नल खोला तो लाल रंग का पानी आ रहा था। यह देख वह डर गईं। पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद नसीम को जब यह बताया तो उन्होंने भी अपने घर में नल खोला तो उससे भी लाल रंग का पानी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल पानी की बात सुन जब पड़ोस में रहने वाले अन्य लोग मोमिना बानो, अब्दुल माबूद, शबाहत, रेहान और मोहम्मद शाहिद ने भी जब अपने घर में नल खोला तो उनके यहां भी लाल रंग का पानी आया। इसके बाद पूरे मोहल्ले में यह बात फैल गई और लोग यह देखने के लिए उनके घरों के बाहर जमा होने लगे।

जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे सैम्पल

Red water from tap becomes mystery in Lucknow.

लाल रंग का पानी आने की जानकारी केबाद मौके पर पहुंचे एसीएम द्वितीय शैलेंद्र मिश्रा ने पानी के तीन सैंपल लिए और जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा। एसीएम ने बताया कि पानी का रंग लाल क्यों था, इसका पता लगाने के लिए जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पूरे मोहल्ले में नहीं थी लाल रंग के पानी की समस्या

गाढ़े लाल रंग का पानी आने की समस्या हाता सितारा बाग के सभी घरों में नहीं थी। यह समस्या यहां के सिर्फ आधा दर्जन घरों में मिली। यहीं रहने वाले नफीस, रहीम व नदीम ने बताया कि उनके घरों में साफ पानी आ रहा है।

इसी तरह हाता सितारा बाग से सटे पीर बुखारा मोहल्ले में भी पानी साफ आ रहा था। हाता सितारा बाग में मोमिना बानू के घर आए उनके एक करीबी रिश्तेदार जाहिद ने इस पानी का सूंघा तो उन्हें डिटर्जेंट सी महक आई। बाल्टी में निकाला तो झाग भी बन रहा था। जाहिद का कहना था कि हो सकता है कि पानी में कोई केमिकल मिल गया हो।

कुछ ही घरों में शिकायत मिली है

Red water from tap becomes mystery in Lucknow.

मामले पर जलकल महाप्रबंधक राजीव वाजपेई का कहना है कि हो सकता है कि जिन घरों में लाल रंग का पानी आया है वहां पर पाइप लाइन में गंदगी या जंग लगी हो। कुछ ही घरों में लाल रंग का पानी आने की शिकायत मिली है। जलकल कर्मचारियों की टीम जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई लीकेज नहीं मिला है।

कराई जा रही जांच
वहीं, एसीएम शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि पानी लाल रंग का आ रहा था। ऐसा क्यों हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। पानी का रंग किस कारण लाल हुआ इसके लिए पानी के सैम्पल लेकर उन्हें फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed