फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitments in uttar pradesh police

यूपी पुलिस में 46 हजार पदों पर भर्ती

Sun, 06 Jul 2014 10:23 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Jul 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
recruitments in uttar pradesh police

उत्तर प्रदेश सरकार ने इन दिनों नौकरियों का पिटारा खोल दिया है।

विज्ञापन


एक और प्राइमरी स्कूलों में टीईटी शिक्षक भर्ती प्रकिया शुरू कर दी गई है वहीं, शिक्षामित्रों के समायोजन का काम भी जारी है।

इस बीच सरकार ने पुलिस विभाग में भर्तियों का ऐलान करके युवाओं को खुश कर दिया है।

प्रदेश सरकार जल्द ही 40 हजार सिपाहियों व 6400 सब इंस्पेक्टर की भर्ती करेगी। यह निर्देश मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दी।

बनेंगे 62 अतिरिक्त अस्थायी ट्रेनिंग सेंटर

recruitments in uttar pradesh police

मुरादाबाद स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र की क्षमता 400 से बढ़ाकर 900 करने, 200-200 बेड के पुरुष व महिला अस्पतालों के निर्माण तथा पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए 62 अतिरिक्त अस्थायी ट्रेनिंग सेंटर खोलने का भी फैसला किया गया है।

प्रशिक्षण के लिए 280 करोड़ रुपये से क्लासरूम, बैरक, कम्प्यूटर व शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में ये सारे फैसले हुए।

उन्होंने कहा कि बनने वाले ट्रेनिंग सेंटर्स मल्टीस्टोरी भवन बनाये जाएं ताकि एक ही भवन में मंजिलवार मेस, बैरक एवं क्लासरूम आदि की व्यवस्था सुनिश्चत हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, तय समय में हो भर्ती प्रकिया

recruitments in uttar pradesh police

शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कानून व्यवस्था की समीक्षा एवं पुलिस प्रशिक्षण क्षमता में वृद्धि हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता में आलोक रंजन ने कई और निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर जालौन तथा कासगंज जनपदों में निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंन्द्रों को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि यदि प्रशिक्षण स्टाफ की कमी हो तो भर्ती होने वाले 40 हजार सिपाहियों को सेवानिवृत्त प्रशिक्षकों का भी सहयोग लेकर प्रशिक्षण दिलाया जाये ताकि प्रशिक्षण समय से पूर्ण हो सके। यह भर्ती प्रकिया जनवरी माह में शुरू की जानी है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण देने वाले ऐसे सेवानिवृत्त प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण केन्द्रों में ही अस्थायी आवास की सुविधा तथा नियमानुसार उचित भुगतान भी कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed