फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment will be done in clerical cadre in state tax department, details of vacant posts are being prepared

UP News : राज्यकर विभाग में लिपिक संवर्ग में होगी भर्ती, रिक्त पदों का तैयार हो रहा है ब्योरा, मांगी गई सूचना

Thu, 22 Sep 2022 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Sep 2022 07:44 PM IST
सार

प्रदेश में जीएसटी लागू होने केबाद विभागीय कामकाज का दायरा काफी बढ़ गया है, जिससे लिपिकीय संवर्ग समेत अन्य अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है। पहले से भी विभाग में लिपिकीय संवर्ग के 245 से अधिक पद रिक्त है।

विज्ञापन
Recruitment will be done in clerical cadre in state tax department, details of vacant posts are being prepared
राज्यकर विभाग में लिपिक संवर्ग में होगी भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीएसटी लागू होने के बाद काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए सरकार ने राज्यकर विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग केस्तर पर मौजूदा समय में रिक्त पदों केअलावा 30 जून 2023 तक रिक्त होने वाले लिपकीय संवर्ग के सभी पदों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में राज्यकर मुख्यालय द्वारा सभी जोन के अपर आयुक्तों से जून 2023 तक रिक्त होने वाले लिपिकीय संवर्ग केअलावा चालकों के पदों का ब्योरा मांगा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में जीएसटी लागू होने केबाद विभागीय कामकाज का दायरा काफी बढ़ गया है, जिससे लिपिकीय संवर्ग समेत अन्य अराजपत्रित श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो गई है। पहले से भी विभाग में लिपिकीय संवर्ग के 245 से अधिक पद रिक्त है। इस वजह विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा था। पिछले दिनों इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बैठक में कर्मचारियों की कमी के चलते होने वाली दिक्कतों पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


बैठक में सहमति बनी थी कि मौजूदा चयन वर्ष (2022-23) केअलावा अगले चयन वर्ष (2023-24) में रिक्त होने वाले पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इस आधार पर वाणिज्यकर विभाग मौजूदा समय में रिक्त पदों के अलावा दोनों चयन वर्ष में रिक्त होने वाले पदों का ब्यौरा तैयार कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर (स्थापना) की ओर से सभी जोन के अपर आयुक्तों को भी एक सप्ताह के भीतर रिक्त और आगे रिक्त होने वाले पदों की सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होनी है भर्ती
जिन पदों पर भर्ती केलिए फिलहाल अधियाचन भेजा जाना है उनमें लिपिकीय संवर्ग के वैयक्तिक सहायक ग्रेड 1 व 2, आशुलिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए व बी केअलावा वाहन चालकों के विशेष ग्रेड व 1,2,3 व 4 ग्रेड के पद भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जोनवार रिक्त होने वाले पदों की सूचना मिलने के बाद जल्द ही सीधी भर्ती वाले पदों के लिए अधियाचन भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed