फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment process started for 255 posts: Deputy Chief Minister gave instructions for deployment

255 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू : उप मुख्यमंत्री ने दिए तैनाती के निर्देश, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर जोर

Mon, 31 Oct 2022 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 31 Oct 2022 07:11 PM IST
सार

प्रदेश के राजकीय एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालयों में इस साल नर्सिंग की पढाई शुरू की जा रही है। इसमें राजकीय नर्सिंग कॉलेज अंबेडकर नगर, जालौन, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा व बदायूं एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, एवं फिरोजाबाद शामिल हैं।

विज्ञापन
Recruitment process started for 255 posts: Deputy Chief Minister gave instructions for deployment
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के11 नर्सिंग कॉलेजों में इसी सत्र से पढाई शुरू हो रही है। यहां शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत कॉलेजों में संविदा के आधार पर 255 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के आला अफसरों को जल्द से जल्द तैनाती कर पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालयों में इस साल नर्सिंग की पढाई शुरू की जा रही है। इसमें राजकीय नर्सिंग कॉलेज अंबेडकर नगर, जालौन, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा व बदायूं एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, एवं फिरोजाबाद शामिल हैं। यहां इसी सत्र से शिक्षण कार्य शुरू करने की मान्यता मिल गई है। काउंसिलिंग के जरिए छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में इन कॉलेजों में शैक्षणिक संवर्ग में 255 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी तरह राजकीय नर्सिंग कॉलेज कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज व कन्नौज में शैक्षणिक संवर्ग के सृजित 138 पद में 58 पद भरे हैं। जबकि 80 पद खाली हैं। इन खाली पदों पर भी जल्द से जल्द भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गुणवत्ता से समझौता नहीं
नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती, लैब स्थाति करने सहित अन्य सुविधाओँ का विकास करने का निर्देश दिया गया है। नर्सिंग प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में हर सुविधा दी जाएगी। जहां भी समस्या है, वहां संसाधन जुटाए जा रहे हैं। खाली पद भरने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी गई है। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल्द से जल्द खाली पद भरे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed