फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment process in State universities starts in Uttar Pradesh.

राज्य विश्वविद्यालयों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई शुरू, देखें- कहां हैं कितने पद

Tue, 19 Jan 2021 11:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Jan 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process in State universities starts in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालयों ने समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को भेजना शुरू कर दिया है। 20 विश्वविद्यालयों ने 1,500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन

 
यूपीएसएसएससी को विश्वविद्यालयों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही पहली बार दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों सभी विभागों को समस्त रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही समयबद्ध ढंग से करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, प्राविधिक विश्वविद्यालयों, चिकित्सा व विधि विश्वविद्यालयों ने भर्ती संबंधी प्रस्ताव आयोग को भेजना शुरू किया है। 20 विश्वविद्यालयों ने अपने भर्ती प्रस्ताव आयोग को भेजे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय से भर्ती प्रस्ताव स्पष्टता से उपलब्ध नहीं कराया गया है। इन विश्वविद्यालयों से तय प्रारूप पर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है। अन्य विश्वविद्यालयों के भर्ती प्रस्तावों की खामियां इंगित करते हुए उसे भी तय प्रारूप पर भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विश्वविद्यालयों में इतने पद हैं खाली

इन विश्वविद्यालयों ने भेजे भर्ती प्रस्ताव-- रिक्त पद
राजर्षि टंडन मुक्त विवि-- 23

जननायक चंद्रशेखर विवि बलिया-- 35

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी-- 98
संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी-- 54
सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर-- 59
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विवि बरेली-- 78
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विवि अयोध्या-- 83
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विवि प्रयागराज-- 36
ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती उर्दू अरबी-फारसी विवि लखनऊ-- 5
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर-- 22
किंग जार्ज चिकित्सा विवि लखनऊ-- 477
बुंदेलखंड विवि झांसी-- 34
छत्रपति शाहू जी महराज विवि कानपुर-- 86
चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ-- 31
डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि-- 27
डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि लखनऊ-- 95
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कुमारगंज अयोध्या-- 78
हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विवि कानपुर-- 56
डा. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि लखनऊ-- 6
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि गोरखपुर-- 128

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed