{"_id":"539ccf4cb47b9dbd69c764e057192cd2","slug":"recruitment-for-two-lakh-jobs-in-up-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2 लाख पदों की भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 लाख पदों की भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Dec 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
यह भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से की जाएंगी।
सोमवार को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए। प्रदेश में समूह ग के करीब दो लाख पद रिक्त हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का गठन किया है।
Trending Videos
अब आगे ये होगी प्रक्रिया
अब सरकार ने भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग अब अपने यहां रिक्त पदों के अधियाचन आयोग को भेज सकेंगे। इसके बाद आयोग इन पदों पर भर्तियां करेगा।