फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment for samooh G by the end of this month.

जनवरी के अंत तक होंगी समूह ‘ग’ की भर्तियां

Sun, 18 Jan 2015 12:58 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for samooh G by the end of this month.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस महीने के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


21 जनवरी को मुख्य सचिव आलोक रंजन की समीक्षा बैठक के बाद विज्ञापन निकालने की तिथि तय की जाएगी।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए विभागों से रिक्त पदों की सूचनाएं अब तेजी से आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक की तिथि तय होने के बाद इसमें तेजी आई है।

आयोग के चेयरमैन राजकिशोर यादव ने बताया कि मुख्य सचिव बैठक में विभागों द्वारा रिक्तियों से जुड़ी सूचनाएं देने से जुड़ी प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में रिक्तियों की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी।

इसके साथ ही विज्ञापन निकालने से जुड़ी तैयारी भी चल रही है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन लेने की योजना बनाई है।

इसके लिए वेबसाइट बन गई है। एनआईसी इसका सिक्योरिटी ट्रायल कर रही है।

इस महीने हर हाल में पहला विज्ञापन निकालने की योजना है। हालांकि विज्ञापन किन-किन पदों व कितने पदों का होगा, यह 21 जनवरी के बाद ही पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed