फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recruitment for Agniveer starts in Lucknow.

Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हुए युवा, लगाई दौड़

Wed, 22 Nov 2023 04:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Nov 2023 04:14 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए हैं। 16 नवंबर से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 22 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Recruitment for Agniveer starts in Lucknow.
अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आए युवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में 16 नवंबर से अग्निवीर भर्ती रैली जारी है। बुधवार को लखनऊ के आर्मी स्टेडियम में रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए और दौड़ लगाई।
विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया 22 नवंबर तक चलेगी। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह के अनुसार, भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जनपदों से 11,000 अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं। यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी ओर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली 27 से 28 नवंबर तक लखनऊ में कराई जाएगी। महिला मिलिट्री पुलिस के लिए यूपी व उत्तराखंड से डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में भर्ती 4 दिसम्बर से
शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन(10वीं और 8वीं पास) पदों के लिए भर्ती रैली 4 दिसम्बर को शुरू होगी, जो 13 दिसंबर तक चलेगी। लिखित प्रवेश परीक्षा में 12,600 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जो भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।

अमेठी में 19 से शुरू होगी भर्ती
पीआरओ ने आगे बताया कि भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आने वाले जिलों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए भर्ती 19 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगी। इसकी लिखित परीक्षा में 9850 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed