फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   recruitment exam of Rural Development Officer was soon canceled due to rigging, the exam held in 2018

UP News : ग्राम्य विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा जल्द, धांधली के चलते निरस्त कर दी गई थी 2018 में हुई परीक्षा

Sun, 15 Jan 2023 12:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 15 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

यूपीएसएसएससी के मुताबिक 14 लाख अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने में करीब दस करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। लेकिन अभ्यर्थियों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं ले सकते हैं, इसलिए सरकार से बजट की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
recruitment exam of Rural Development Officer was soon canceled due to rigging, the exam held in 2018
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्राम्य विकास अधिकारी के 1953 पदों पर जल्द ही भर्ती परीक्षा होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पांच साल बाद भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की कवायद शुरू कर दी है। इससे 14 लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा का इंतजार खत्म होगा।

विज्ञापन


दरअसल, आयोग नेे 2018 में ग्राम पंचायत अधिकारी के 1557, ग्राम विकास अधिकारी के 362 और पर्यवेक्षक के 64 पदों सहित कुल 1953 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। दिसंबर 2018 में परीक्षा हुई और अगस्त 2019 में परिणाम भी जारी कर दिया गया, लेकिन धांधली की शिकायत पर सरकार ने 20 मार्च 2020 को जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी की जांच में धांधली की पुष्टि के बाद सरकार ने परीक्षा निरस्त कर दी। दो वर्ष कोरोना संक्रमण में बीतने से परीक्षा  नहीं हो पाई। लेकिन अब आयोग ने फिर परीक्षा कराने की कवायद शुरू की है। 
विज्ञापन


नहीं देना होगा दोबारा परीक्षा शुल्क
यूपीएसएसएससी के मुताबिक 14 लाख अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने में करीब दस करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। लेकिन अभ्यर्थियों से दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं ले सकते हैं, इसलिए सरकार से बजट की मांग की जाएगी। आयोग जल्द ही परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है, ताकि विभागों में रिक्त पद भरे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम्य विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा कराने के लिए शासन से बातचीत चल रही है। आयोग का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को जल्द चयन का मौका मिले। 
- अवनीश कुमार सक्सेना, सचिव यूपीएसएसएससी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed