फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recommend the dismissal of the state government: Ramgovind

प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की सिफारिश करें: रामगोविंद

Tue, 06 Oct 2020 10:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Oct 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Recommend the dismissal of the state government: Ramgovind
रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर  प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की सिफारिश करने की मांग की है। पत्र में एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बद से बदतर बताया गया है। साथ ही महिला  अपराधों सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर गलत आंकड़े देकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने हाथरस घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि सरकार गलत तथ्य देकर भ्रमित करने का काम कर रही है। हाथरस में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के मामले में पुलिस व प्रशासन का रवैया काफी शर्मनाक रहा है। बेटी को न्याय दिलाने की जगह भाजपा की राज्य सरकार आर्थिक मदद व अन्य प्रलोभन देकर उसकी अस्मिता से खिलवाड़ कर रही है। इसकी किसी वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में जांच जरूरी है।
विज्ञापन


चौधरी ने लिखा है कि सिर्फ  हाथरस ही नहीं अपितु बलरामपुर, बागपत, मेरठ, फतेहपुर, अलीगढ़, उन्नाव, लखीपुरखीरी, महराजगंज, मथुरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बुलंदशहर और लखनऊ में भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं ने प्रदेश की बदनामी की है। भदोही में दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या, झांसी में रेप पीड़िता के फांसी लगा लेने, सोनभद्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के अलावा रायबरेली में 12 वर्ष की बिटिया से दुष्कर्म ने लोगों को हिला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में 11 वर्षीय बालक कैलाश का अपहरण और हत्या जैसी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर प्रदेश सरकार के  दावों की पोल खोल दी है। प्रदेश में लूट, अपहरण डकैती की  घटनाओं की भी  बाढ़ आ गई है। लेकिन सरकार सच नहीं सुनना चाहती। जिसका प्रमाण समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर चलाई गई लाठियां और फाड़ दिए गए कपड़े हैं। सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर फंसाया जा रहा है। ऑनलाइन शिक्षा के नाम पर खेल किया जा रहा है। विस्थापित मजदूरों को काम देने का बजाय मनरेगा के फर्जी आंकड़े दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed