फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Recognition of 48 PG seats in Ayurvedic colleges of the state canceled, there were 95 seats in three colleges

UP News : प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों में पीजी की 48 सीटों की मान्यता रद्द, तीन कॉलेजों में थीं 95 सीटें

Fri, 11 Nov 2022 12:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Nov 2022 12:14 PM IST
सार

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज टूडियागंज लखनऊ में पीजी की 49 सीटें हैं। यहां की रचना शरीर, क्त्रिस्या शरीर विभाग की पांच-पांच और बाल रोग व कौमारभृत्य विभाग की छह- छह सीटों की मान्यता रद्द कर दी है। यहां  कुल 22 सीटों की मान्यता रद्द की गई है।

विज्ञापन
Recognition of 48 PG seats in Ayurvedic colleges of the state canceled, there were 95 seats in three colleges
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तीनों सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) की 95 में 48 सीटों की मान्यता रद्द कर दी गई है। इससे कई विभागों में अब स्नातकोत्तर की पढाई बंद हो गई है। मान्यता रद्द होने के पीछे संबंधित विभागों में संकाय सदस्यों की कमी होना बताया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी और पीलीभीत के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में स्नातकोत्तर की सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिले से पहले नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ  मेडिसिन की टीम (एनसीआईएसएम) की टीम निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच करती है। इसके बाद ही यहंा पीजी कोर्स चलाने की मान्यता देती है। बताया जाता है कि पीजी की काउंसिलिंग से पहले टीम ने निरीक्षण किया तो तीनों कॉलेजों में संकाय सदस्यों की नहीं मिले। ऐसे में यहां के विभिन्न विभागों की पीजी की सीटें खत्म कर दी हैं।

विज्ञापन

 

राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज टूडियागंज लखनऊ में पीजी की 49 सीटें हैं। यहां की रचना शरीर, क्त्रिस्या शरीर विभाग की पांच-पांच और बाल रोग व कौमारभृत्य विभाग की छह- छह सीटों की मान्यता रद्द कर दी है। यहां  कुल 22 सीटों की मान्यता रद्द की गई है। इसी तरह राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज वाराणसी की 39 सीटों में 19 सीटों की मान्यता खत्म की गई है। इसमें शल्य की सात, गायनी की सात और रोग निदान विभाग की पांच सीटें हैं। इसी तरह राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पीलीभीत की द्रव्य गुण की सभी सात सीटों की मान्यता रद्द कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


60 फीसदी से ज्यादा खाली है अध्यापकों के पद
राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों में 60 फीसदी से ज्यादा पद खाली हैं। करीब तीन सौ पद के लिए अधियाचन भेजा गया था, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं हो पाई है। इसी तरह जो पहले से कार्यरत हैं, उनकी प्रोन्नति का मामला भी अटका हुआ है। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्त्रिस्या हुई थी, लेकिन मामला कोर्ट में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed