{"_id":"3ffbbebf83c949cc3483590bfcf89fee","slug":"reason-behind-muzaffarnagar-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुजफ्फरनगर दंगे के पीछे है सियासत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुजफ्फरनगर दंगे के पीछे है सियासत’
शाभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. एमएम पल्लम राजू ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा सांप्रदायिक नहीं, सियासी है।
विज्ञापन
इस तरह की घटनाएं करवाना और फिर उनका सियासी लाभ उठाना ठीक नहीं है। ऐसी घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।
केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को संस्कृत के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में लखनऊ आए थे।
भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है।
भाजपा किसी को भी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यूपीए की 10 साल की सरकार की ढेरों उपलब्धियां हैं, जिनके आधार पर वह चुनाव में जनता के पास जाएगी।
पल्लम राजू ने कहा कि यूपीए ने जनता से जो वादे किए, सरकार में आने के बाद उन्हें पूरा भी किया है। सरकार के कामों को जनता समझेगी और तीसरी बार फिर यूपीए की ही सरकार बनवाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों को जोड़ती है, जबकि दूसरी पार्टियां सियासी लाभ के लिए समाज को विघटित करने का काम करती हैं।