फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   read the full fir copy filed against mulayam singh yadav

पढ़िए अमिताभ ठाकुर ने मुलायम के खिलाफ तहरीर में क्या लिखा

Sun, 12 Jul 2015 01:31 AM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
read the full fir copy filed against mulayam singh yadav

फोन पर धमकी दिये जाने के मामले में आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को हजरतगंज कोतवाली में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने जांच-पड़ताल करने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन


आईजी नागरिक सुरक्षा के पद पर तैनात आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तहरीर के मुताबिक, वह शुक्रवार की शाम को जवाहर भवन स्थित अपने कार्यालय में बैठे हुये थे। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का फोन आया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जसराना की घटना की जिक्र करते हुए कहा है कि मैने एफआईआर क्यों करवाया? जसराना में आपके साथ जो हुआ था उससे भी ज्यादा अब हो जाएगा। अंत में मुझे शिकायत नहीं करने की बात करते हुये कहा कि मैं सुधर जाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया क्या थी वह घटना

read the full fir copy filed against mulayam singh yadav

आईपीएस अमिताभ ठाकुर तहरीर के माध्यम से बताया कि ‘मैं जसराना, फीरोजाबाद में वर्ष 2006 में पुलिस अधीक्षक था जब मुलायम सिंह यूपी के मुख्यमंत्री थे। उस समय तत्कालीन जसराना विधायक रामवीर सिंह, जो मुलायम सिंह के समधी हैं, थाना एका में शिवपाल सिंह, मंत्री यूपी का वीआईपी कार्यक्रम था, जहां वे हेलीकॉप्टर से आने वाले थे।

रामवीर सिंह तमाम गलत आदेशों का पालन कराना चाहते थे, जिसे नहीं कर पाने के कारण वे मुझसे काफी नाराज थे। उस वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर मैं तत्कालीन डीएम फीरोजाबाद संयुक्ता समद्दार के साथ शाम में वहां गया था।

मौके पर रामवीर सिंह तथा उनके लोगों द्वारा अपनी उसी नाराजगी की वजह से कातिलाना हमला किया गया, जिसके संबंध में मैने मुलायम सिंह को फोन पर बताया।

उन्होंने मुझे एफआईआर नहीं करने की ताकीद की थी पर मैने फिर भी थाना एका पर एफआईआर दर्ज कराया था। इस मामले में पहले फाइनल रिपोर्ट लगी, फिर पुनर्विवेचना में आरोपपत्र लगा किंतु कई गवाहों के पक्षद्रोही होने के कारण रामवीर सिंह तथा अन्य अभियुक्तगण साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गये।’

जिस नंबर से फोन आया वह मुलायम सिंह का ही

read the full fir copy filed against mulayam singh yadav

अमिताभ ठाकुर अपनी तहरीर में लिखते हैं कि जिस नंबर से उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया उसे मैने से उत्तर प्रदेश सूचना डायरी में देखा तो यह मुलायम सिंह का ही नंबर ज्ञात हुआ। इसके अलावा मैं मुलायम सिंह की आवाज को अच्छी तरह पहचानता हूं।

जसराना के अलावा मेरे ससुर से जुड़ी पटना की जिस घटना का जिक्र किया वह जाहिर है कि अन्य कोई व्यक्ति नहीं कर सकता है। बताया कि पटना में मेरे ससुर वर्ष 2005 में मुलायम सिंह से मिले थे और उस दौरान इस प्रकार की व्यक्तिगत वार्ता हुई थी।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मुझे जसराना में हुये हमले से भी खराब स्थिति का सामना करने की धमकी दी जा रही है। मेरे और मेरी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर जो सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जिनके कई कामों से प्रजापति, मुलायम सिंह सहित तमाम रसूखदार लोगों को दिक्कत होती रहती है। इसलिये उन्होंने पुलिस से पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed