फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   re creation for girdhari encouter

शूटर गिरधारी से मुठभेड़ का हुआ री-क्रिएशन

Sun, 07 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
re creation for girdhari encouter
लखनऊ। अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी गिरधारी की मुठभेड़ में मौत के मामले में शनिवार दोपहर राजधानी पुलिस ने घटना का नाट्य रूपांतरण किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम मौजूद रही। घटना के री-क्रिएशन की वीडियोग्राफी भी की गई। री-क्रिएशन के दौरान दिखाया गया कि विभूतिखंड पुलिस गिरधारी को लेकर असलहा बरामदगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसने पास में बैठे दरोगा की सर्विस पिस्टल छीन ली थी और उन्हें धक्का देकर गाड़ी से नीचे गिरा दिया था।
विज्ञापन

विभूतिखंड पुलिस के अनुसार, गिरधारी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर गिरधारी झाडियों में भागने लगा था। जीप से उतरने के बाद गिरधारी धक्का देकर कितनी दूरी तक फायरिंग करते हुए भागाख् इसकी भी फॉरेंसिक टीम ने जांच व नपाई की। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार फायरिंग कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से गिरधारी घायल हो गया था। फॉरेंसिक टीम ने एनकाउंट के दौरान पुलिस टीम व गिरधारी के बीच कितने राउंड फायरिंग हुई और किस दिशा में गोली चली, इसकी भी पड़ताल की।
विज्ञापन

15 फरवरी को तड़के पुलिस मुठभेड़ में गिरधारी की मौत हो गई थी। मुठभेड़ के बाद कई सवाल उठ रहे थे। गिरधारी के परिवारीजन ने न्यायालय में अर्जी देकर मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस पर न्यायालय ने हजरतगंज कोतवाली में इंस्पेक्टर विभूतिखंड और डीसीपी पूर्वी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। हालांकि पुलिस ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में अर्जी दी थी। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed