{"_id":"647cc66c87031b15a90cf407","slug":"rdso-team-will-investigate-odisha-train-accident-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा हादसा: बालासोर हादसे की जांच करेगी आरडीएसओ की टीम, घटनास्थल पर भेजे गए दो अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा हादसा: बालासोर हादसे की जांच करेगी आरडीएसओ की टीम, घटनास्थल पर भेजे गए दो अफसर
Sun, 04 Jun 2023 10:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:44 PM IST
सार
उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की जांच आरडीएसओ करेगा। इसके लिए दो अफसरों को मौके पर भेज दिया गया है। मामले में रेलमंत्री ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे की जांच व पड़ताल के लिए आरडीएसओ के दो अफसर मौके पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दोनों अफसर सिग्नलिंग, वैगन, बोगी, ब्रेक सिस्टम व सेफ्टी के बिंदुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट बनाएंगे। इस रिपोर्ट को रेलवे बोर्ड को सौंपा जाएगा। जबकि कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) प्रमुख जांच करेंगे। ऐसे में अलग-अलग एंगल से जांच कराने के बाद हादसे की ठोस वजहों पर पहुंचना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - सनबीम स्कूल प्रकरण: एसआईटी का दावा, प्रेम प्रसंग में अनबन होने पर छात्रा ने छत से कूदकर की थी आत्महत्या
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नगर निगम वाले सभी शहरों में शुरू होगा ‘दीदी कैफे’, महिलाओं को रोजगार व लोगों को मिलेगा सस्ता नाश्ता
विज्ञापन
आरडीएसओ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि बालासोर हादसे की जांच के लिए कैरिज विभाग से दो आला अफसरों को भेजा गया है, जो मौके पर जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट बनाएंगे।
रेलमंत्री ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
रेलवे ने रविवार को ड्राइवर की गलती और सिस्टम में खराबी से एक तरह से इनकार किया और संकेत दिया कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के पीछे इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में संभावित तोड़फोड़ और छेड़छाड़ हो सकती है। इस हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की है।
रेल मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के मूल कारण और इसके लिए जिम्मेदार अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बालासोर जिले में दुर्घटनास्थल पर मीडिया से बातचीत में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और प्वाइंट मशीन में किए गए बदलाव के कारण ऐसा हुआ। इसे फेल सेफ सिस्टम कहा जाता है, इसलिए इसका मतलब है कि अगर यह फेल भी हो जाता है तो भी सारे सिग्नल लाल हो जाएंगे और सभी ट्रेनों का परिचालन रुक जाएगा। मंत्री ने कहा कि सिग्नल प्रणाली में समस्या थी। ऐसा हो सकता है कि किसी ने केबल देखे बिना कुछ खुदाई की हो।