{"_id":"6942b28abe15de9e9f02b3aa","slug":"rdso-bangladesh-railway-members-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1520786-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरडीएसओ के अनुसंधानों से बांग्लादेश रेलवे सदस्य हुए रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरडीएसओ के अनुसंधानों से बांग्लादेश रेलवे सदस्य हुए रूबरू
विज्ञापन
आरडीएसओ के अनुसंधानों से बांग्लादेश रेलवे सदस्य हुए रूबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दौरे पर पहुंचा
क्रैश सिमुलेशन, बोगी प्रयोगशालाओं का किया भ्रमण
लखनऊ। बोगियों को उन्नत बनाने से लेकर ब्रेक सिस्टम, अत्याधुनिक इंजनों, दुर्घटनाएं रोकने के लिए आरडीएसओ में हो रहे अनुसंधानों से बांग्लादेश रेलवे के सदस्य रूबरू हुए। सदस्यों ने आरडीएसओ की प्रयोगशालाओं को देखा व अनुसंधानों को करीब से समझा।
दरअसल, गत दिवस बांग्लादेश रेलवे का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मानकनगर स्थित अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) पहुंचा था। इसका नेतृत्व बांग्लादेश रेलवे के परियोजना निदेशक मो. जिदुल इस्लाम कर रहे थ्ज्ञे। बांग्लादेश के लिए 200 अत्याधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) बोगियों के निर्यात के लिए रेलवे की संस्था राइट्स को आदेश मिले हैं। इन बोगियों का निर्माण पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) में किया जा रहा है। इस निर्यात परियोजना में आरडीएसओ सुरक्षा सत्यापन से लेकर अन्य गतिविधियों में अहम योगदान दे रहा है। इसके अंतर्गत आरडीएसओ में बोगी का श्रांति परीक्षण, कोच शेल बॉडी का कैश सिमुलेशन एवं आरसीएफ में शेल परीक्षण किया जा रहा है। बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का आरडीएसओ के अपर महानिदेशक काजी मेराज अहमद ने स्वागत किया। आरडीएसओ में प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत तकनीकी विचार-विमर्श भी किया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने श्रांति परीक्षण (फटीग टेस्टिंग) प्रयोगशाला में बांग्लादेश रेलवे की बोगी के श्रांति परीक्षण तथा कंप्यूटर प्रयोगशाला में कैश सिमुलेशन का अवलोकन किया। तकनीकी चर्चा के दौरान आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारी सहित संबंधित निदेशक भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आरडीएसओ की उपलब्धियों को भी सराहा।

आरडीएसओ के अनुसंधानों से बांग्लादेश रेलवे सदस्य हुए रूबरू
विज्ञापन