फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ravana consumed by flames; chants of 'Jai Shri Ram' echo across the capital.

Lucknow News: शबनम ने खरीदा रावण, बच्चों ने जेब-खर्च से बनाया पुतला

Thu, 22 Oct 2026 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Ravana consumed by flames; chants of 'Jai Shri Ram' echo across the capital.
रावण के पुतले के साथ मौजूद शबनम
लखनऊ। त्योहार खुशियां बांटने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का मौका होते हैं। लखनऊ में दशहरे पर ऐसी ही दो तस्वीरें सामने आईं। पुराने बांस-मंडी में आठ साल की शबनम ने रावण का पुतला खरीदकर दशहरा मनाने की इच्छा जताई तो परिवार भी उसके साथ खड़ा हो गया। वहीं सआदतगंज में बच्चों ने अपनी जेब खर्च से पैसे बचाकर रावण का पुतला बनाया और उसका दहन किया। मुस्लिम परिवार की शबनम मंगलवार को अपने पिता के साथ रावण का पुतला खरीदने पहुंची। पिता ने कहा कि त्योहार सभी के हैं। बेटी दशहरा मनाना चाहती है तो परिवार उसके साथ है।
विज्ञापन


बच्चों ने पॉकेट मनी से बनाया रावण

सआदतगंज में दो शेर वाले मंदिर के पास आदिश्री जायसवाल, वासु गुप्ता, आराध्या, जतिन गुप्ता, गोविंदा, हर्षित, अथर्व गुप्ता, अंकित और अनामिका द्विवेदी ने जेब खर्च बचाकर रावण का पुतला तैयार किया। बच्चों ने बांस, रंगीन कागज और कार्डबोर्ड से इसे बनाया। श्रीराम गुप्ता, गौरव जायसवाल, जीतू द्विवेदी समेत मोहल्ले के लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। शाम को बड़ों की माैजूदगी में रावण दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed