{"_id":"5a376d9d4f1c1baf678c2487","slug":"rate-of-construction-materials-increased-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मकान बनाना हुआ और महंगा, सीमेंट-मौरंग-सरिया सबके दाम बढ़े, देखिए नए रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मकान बनाना हुआ और महंगा, सीमेंट-मौरंग-सरिया सबके दाम बढ़े, देखिए नए रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का निर्माण करा रहे लोगों की जेब अब ज्यादा कटेगी। यानी सरिया, मौरंग, सीमेंट की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। एक पखवारे के भीतर निर्माण सामग्री की कीमतों में 50 रुपये तक की वृद्धि हो गई है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से खुदरा कारोबारी भी पशोपेश में हैं, उन्होंने कीमतों में और वृद्धि की आशंका जताई है।
विज्ञापन
पिछले 15 दिनों में जहां नॉन ब्रांडेड सीमेंट 50 रुपये और ब्रांडेड सीमेंट 30 रुपये प्रति बोरी तक महंगी हो चुकी है। कारोबारियों के मुताबिक खनन के अस्थाई परमिट जारी के बाद से मौरंग की कीमत 170 रुपये घन फुट से घटकर 100 रुपये घन फुट तक आ गई थी, लेकिन 17 दिसंबर को अचानक उसकी कीमत 120 से 130 रुपये घन फुट हो चुकी है।
विज्ञापन
कारोबारियों ने बताया कि अस्थाई खनन परमिट की अवधि 31 दिसंबर तक खत्म होने जा रही। इससे थोक कारोबारियों ने मौरंग का स्टॉक जुटाना यानी कालाबाजारी करने के लिए खुदरा कारोबारियों की सप्लाई कम कर दी है।
उधर, उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम मूर्ति गुप्ता ने बताया कि एक दिसंबर को नॉन ब्रांडेड सीमेंट 280 और ब्रांडेड कंपनी की सीमेंट 320 रुपये प्रति बोरी खुदरा रेट तय हुआ था।
इसी खुदरा रेट पर सीमेंट बिक रही थी, लेकिन 16 दिसंबर को नॉन ब्रांडेड एवं ब्रांडेड कंपनियों की सीमेंट की कीमत अचानक बढ़ा दी गई। अब 280 वाली सीमेंट 330 रुपये और 320 वाली सीमेंट 350 रुपये प्रति बोरी हो चुकी है। डीलरों ने कंपनियों से सीमेंट के दाम बढ़ाए जाने का कारण जानना चाहा तो कोई सटीक जवाब नहीं मिला है।

सरिया के दाम पांच रुपये किलो बढ़े
प्रतीकात्मक तस्वीर
लाटूश रोड के लोहा कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि रोलिंग मिल प्रबंधन का दावा है कि इंगट जिससे सरिया , एंगल बनाया जाता है, महंगा हो गया। इस कारण कीमत बढ़ानी पड़ी। उन्होंने बताया कि खुदरा में जो सरिया पहले 37 से 38 रुपये प्रति किलो बिकती थी, वह बढ़कर 42 से 43 रुपये प्रति किलो तक हो चुकी।
डस्ट का इस्तेमाल बढ़ा
तालकटोरा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ने चौहान बताया कि मौरंग महंगी होने से डस्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है। एक समय ऐसा था जब डस्ट को फेंक दिया जाता था। इसे क्रसर से गिट्टी बनाने के दौरान जो चूरा एवं छोटे-छोटे टुकड़े के रूप में तैयार होती।
सामान्य है ईंट-बालू की कीमत
डालीगंज के खुदरा कारोबारी मथुरा वर्मा ने बताया कि मौरंग, सीमेंट, सरिया के दाम आसमान पर पहुंच गए, पर भवन के दो जरूरी सामान ईंट व बालू सामान्य हैं। ईंट 6000 रुपये प्रति हजार एवं बालू 30 रुपये घन फुट का रेट है।