{"_id":"6a884a0779e05e6d6005a5bb","slug":"raptisagar-express-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1884797-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेन की बर्थ से गिरी जापानी बच्ची, हुई घायल, ऐशबाग में मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेन की बर्थ से गिरी जापानी बच्ची, हुई घायल, ऐशबाग में मिला इलाज
विज्ञापन
ट्रेन की बर्थ से गिरी जापानी बच्ची, हुई घायल, ऐशबाग में मिला इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राप्तीसागर एक्सप्रेस का मामला
लखनऊ। राप्तीसागर एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक जापानी बच्ची बर्थ से गिरकर घायल हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ऐशबाग स्टेशन पर इलाज मुहैया कराया। जापानी यात्रियों ने रेलवे के सहयोग की सराहना की।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मामला शुक्रवार का है। जापानियों का एक समूह गाड़ी संख्या 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस से गोरखपुर से केरल के कोल्लम जंक्शन के लिए जा रहा था। छह यात्रियों के समूह में एक बच्ची भी थी। रास्ते में बच्ची अपनी बर्थ से नीचे गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। कंट्रोल रूम के जरिए सूचना रेलवे प्रशासन को मिली, जिसके बाद रेलकर्मियों ने ऐशबाग जंक्शन पर बच्ची को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। बच्ची के घायल होने के बाद उसके माता-पिता ऐशबाग जंक्शन पर उतरे। वहां रेलवे चिकित्सक डॉ. संजय तिवारी और डॉ. कुमार उमेश ने बच्ची का तुरंत उपचार किया। इसके बाद जापानी परिवार को स्टेशन के रिटायरिंग रूम में ठहराया गया। जापानी यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के आपातकालीन सहयोग की सराहना की। उन्होंने रेलवे को धन्यवाद दिया। परिवार ने अगले दिन अपने गंतव्य के लिए यात्रा फिर से शुरू की।