फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with woman two years after blackmailing

नौकरी दिलाने के नाम पर दो साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
rape with woman two years after blackmailing
लखनऊ। महानगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को नौकरी दिलाने के नाम पर दो साल तक महिला का दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंकज कुमार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता से मोबाइल, ज्वैलरी व रकम भी वसूल ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, गोंडा की महिला निशातगंज इलाके में अकेले रहती है। पीड़िता के मुताबिक, दो साल पहले रहीमनगर निवासी पंकज कुमार शर्मा से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि इसके बाद एक मुलाकात के दौरान पंकज ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। उन्हें वायरल करने के लिए धमकी देने लगा। पंकज ने पीड़िता से साथ रहने के लिए कहा। मना करने पर अश्लील फोटो व वीडियो उसके दामाद को भेज दिए। इस तरह दो सालों तक शोषण करता रहा। इसी दौरान पंकज ने मोबाइल, ज्वैलरी व नकदी भी वसूल लिया। प्रभारी निरीक्षक महानगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed