{"_id":"60ff19408ebc3e58132cdcd8","slug":"rape-with-woman-lucknow-news-lko5886293116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर थाने बंथरा इलाके की 50 वर्षीय महिला ने एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मदद का झांसा देकर युवक उसे जंगल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी दीपक यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बेटी की ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में मिले बेटी के ससुराल में रहने वाले दीपक यादव ने उसे मदद का झांसा देकर अपनी साइकिल पर बिठा लिया। आरोप है कि दीपक उसे रास्ते में जंगल के अंदर लेकर चला गया और वहां दुराचार किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसे जान से मारने की भी कोशिश की। लेकिन किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर जंगल के बाहर आई और चिल्लाने लगी। चीख सुनकर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा तो वहीं आरोपी दीपक यादव को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।