फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape with the teacher: The girl had called the police before the attack

शिक्षिका के साथ दुष्कर्म: हमले से पहले युवती ने पुलिस को किया था फोन, जान बचाने के लिए कही थी शादी की बात

Sun, 03 Sep 2023 09:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 03 Sep 2023 09:28 AM IST
सार

घायल युवती ने बयान दिया है कि जान बचाने के लिए उसने पंकज से शादी करने तक की बात कह दी, लेकिन वह नहीं माना और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Rape with the teacher: The girl had called the police before the attack
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीजीआई इलाके में दुष्कर्म की कोशिश के विरोध पर हुए हमले से पहले युवती ने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया था। पुलिस ने युवती से उसकी लोकेशन मांगी थी।

विज्ञापन


इससे पहले ही आरोपी पंकज ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। घटना में शामिल पंकज के दो फरार साथियों पूरन व ललित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घायल युवती का कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कमांड अस्पताल पहुंच कर युवती के परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन


घायल युवती ने बयान दिया है कि जान बचाने के लिए उसने पंकज से शादी करने तक की बात कह दी, लेकिन वह नहीं माना और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो मोबाइल घर पर मिला। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जंगल की तरफ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पुलिस ने खोजबीन शुरू की, वहां पर वह पत्तों के ढेर के नीचे से छिपा था। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि जल्द युवती का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। युवती की कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी गई है।

बुधवार शाम का है मामला 

लखनऊ में पीजीआई इलाके में बुधवार रात ट्यूशन पढ़ाकर स्कूटी से घर लौट रही एक युवती को तीन शोहदों ने रोक लिया और स्कूटी से गिरकर दुपट्टे के सहारे घसीटकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में युवती के शरीर पर आधा दर्जन घाव हुए। घायल युवती को इलाज के लिए कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाराज मोहल्ले के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम पूरी कॉलोनी में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई और शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार था। 


उसी कॉलोनी में रहता था आरोपी 

पीजीआई की एक कॉलोनी में पूर्व सैन्यकर्मी की 20 साल की बेटी अपने परिवार संग रहती है। युवती बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। रोज की तरह बुधवार रात करीब सात बजे युवती ट्यूशन पढ़ाने के बाद स्कूटी से वापस घर लौट रही थी। इस बीच कॉलोनी में रहने वाले पंकज रावत और उसके दो साथियों ने युवती को स्कूटी से अकेला देख उसको रोक लिया। आरोपियों ने युवती को स्कूटी से गिरा दिया और उसकी स्कूटी पंचर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने युवती का दुपट्टा पकड़कर उसको घसीटने का प्रयास किया। आरोपी युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों की इस हरकत पर युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर, पीठ, हाथ व अन्य जगहों पर घाव लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed