फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with minor

मासूम छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 08 May 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
rape with minor
लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर की दस वर्षीय बेटी को शुक्रवार शाम बहला-फुसलाकर एक युवक अपनी कार में बिठा ले गया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची रोती-चीखती रही लेकिन आरोपी को कतई रहम नहीं आया। इसके बाद आरोपी बच्ची को उसके घर से कुछ दूर पहले छोड़कर भाग गया। रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने परिवारीजनों को पूरी घटना बताई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

सरोजनीनगर की एक कॉलोनी में रहने वाले दलित मजदूर के मुताबिक, उसकी 10 वर्षीय बेटी इलाके के ही एक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। पीड़ित मजदूर ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार शाम मोहल्ले में स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में कार से जा रहे क्षेत्र के ही 35 वर्षीय दीपक पांडेय उर्फ सोनू ने बच्ची को दुकान तक छोड़ने की बात कहकर अपनी कार में बिठा लिया। बाद में वह बच्ची को सीआरपीएफ कैंप के सामने राजकीय सैनिक स्कूल के पीछे सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दरिंदगी की हदें पार कर दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची रोती-चिल्लाती रही। इसके बाद आरोपी बच्ची को उसके घर से कुछ दूर छोड़कर भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने अपने परिवारीजनों को सारी बातें बताईं। पीड़िता के परिवारीजन उसे लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी दीपक पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म व अप्राकृतिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पीड़िता बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed