फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with a girl in lucknow

युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच बना ली क्लिप और दोस्तों में कर दी वायरल

Mon, 29 Jul 2019 02:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 29 Jul 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
rape with a girl in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के चौक क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी की स्नातक पास बेटी का दिमागी संतुलन गड़बड़ाने पर तंत्रमंत्र का झांसा दिया। झाड़फूंक कराने के बहाने दुष्कर्म करके अश्लील फोटो खींचे और क्लिप बना ली। दवाओं से हालत सुधरी तो ब्लैकमेल करके शोषण के साथ 42 हजार रुपये ऐंठे।

विज्ञापन


और पैसे न दे पाने पर युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने दोस्तों में वायरल कर दिए। युवती की मां की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि एक मोहल्ले में रहने वाली स्नातक पास युवती का दिसंबर 2015 में दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया था।
विज्ञापन


माता-पिता उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। आरोप है कि पड़ोसी राजवीर यादव नामक युवक ने झाड़फूंक कराने की सलाह दी। घरेलू संबंध के चलते झांसे में आए परिवारीजन युवती को उसके बताए तांत्रिकों के पास ले गए और युुवती को राजवीर के साथ भी भेज देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोपी को गिरफ्तारी के दिए आदेश

rape with a girl in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उसने झाड़फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म के साथ अश्लील फोटो खींचे और क्लिप बना ली। हालत में सुधार न होने पर परिवारीजन ने केजीएमयू में इलाज कराया। पांच महीने पहले युवती के स्वस्थ होने पर राजवीर ने फोटो व क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करके 42 हजार रुपये ऐंठे और शोषण करता रहा।

और पैसों की मांग पूरी न कर पाने पर फोटो व क्लिप अपने दोस्तों के बीच वायरल कर दिए। बेटी को रोते देख मां ने उसका मोबाइल फोन खंगाला। फोटो व क्लिप के साथ धमकी भरे मेसेज देखकर होश उड़ गए। हिम्मत जुटाकर चौक कोतवाली पहुंचे।
राजवीर के भेजे मेसेज दिखाते हुए क्षेत्राधिकारी को बताया कि उसने बेटी के वीडियो यूट्यूब व फेसबुक पर डालने के साथ फोटो के पोस्टर मोहल्ले में चस्पा कराने की धमकी दी है।

दंपती ने राजवीर के दोस्तों के भी नाम पुलिस को बताए। क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed