फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with a 15 year old girl in lucknow

लड़की को अगवा कर दो दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा तो कीटनाशक पिया

Mon, 13 May 2019 02:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 May 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
rape with a 15 year old girl in lucknow
डेमो
लखनऊ के माल थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात दो युवकों रिजवान व रईस ने किसान की 15 साल की बेटी का अपहरण किया। इसके बाद पड़ोसी रिजवान ने किशोरी को अपने घर में बंधक बनाकर चाकू की नोंक पर दो दिन तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवारीजनों के शक जताने पर पुलिस ने आरोपी को दबोचकर उसके घर से किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि, वह थाने में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। करीब घंटाभर बाद पुलिस ने आरोपी को कस्बे से दबोचा तो उसने थाने में  कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन


इलाज के बाद युवक को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित किशोरी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात वह बाहर बंधे जानवर देखने निकली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाले रिजवान व रईस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह में कपड़ा ठूंसकर रिजवान अपने घर ले गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि रिजवान ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर वह चाकू दिखाता। उधर, दो दिन से बेटी को तलाश रहे परिवारीजनों ने पड़ोसी पर संदेह जताते हुए रविवार को पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा

rape with a 15 year old girl in lucknow
डेमो

पुलिस ने रिजवान के घर में छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर लिया। रिजवान और किशोरी को लेकर पुलिस थाने गई, जहां काफी देर तक पूछताछ की। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनकी बात सुनी और आरोपी से पूछताछ की।

कुछ देर बाद थानाध्यक्ष आए और मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। परिवारीजनों ने ज्यादा दबाव बनाया तो पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए भगा दिया। कहा कि किशोरी के हाईस्कूल का अंकपत्र लेकर आओ तब मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इस बीच मौका देख रिजवान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आनन-फानन कई टीमें उसकी तलाश में लगाई गईं और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उसकी तस्वीर भेजी गई। करीब घंटाभर बाद रिजवान कस्बे में दिखा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और थाने लेकर पहुंची।

वहां रिजवान ने थाने में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed