फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with 8 month and 6 years girls

दुधमुंही और छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, एक की हालत गंभीर

Tue, 16 Nov 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
rape with 8 month and 6 years girls
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में मानवता को कलंकित करने वाली दो घटनाओं ने लोगों का दिल दहलाकर रख दिया। यहां 10 महीने की दुधमुंही और छह साल की मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। दुष्कर्म के बाद दुधमुंही बच्ची की हालत बहुत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों ही वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव के मुताबिक, मूलरूप से पटना का रहने वाला परिवार सआदतगंज इलाके में किराए पर रहता है। वह चूड़ी का कारोबार करता है। रविवार रात परिवार की 10 महीने की बच्ची की मां खाना बना रही थी। इसी बीच बच्ची के रोने की आवाज आई। परिवारीजनों का आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के बहाने गोद में लेकर घर के बाहर चला गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद बच्ची की मां जब बाहर निकली तो देखा बच्ची लगातार रोए जा रही थी। बच्ची को जब मां ने अपनी गोद में लिया तो रक्तस्राव देखकर चौंक गई। उसने सनी से पूछा तो वह भागने लगा। मां ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने सनी को दबोचकर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से बिहार के गया जिले के निमचक बथानी स्थित मई का रहने वाला है। वह लखनऊ में सआदतगंज के गुलाबनगर में किराए पर रहता है। सनी कंगन व नक्काशी के काम में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ी कारीगर ने किया छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
लखनऊ। सआदतगंज इलाके में ही 12 नवंबर की सुबह छह साल की एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोसी शमशाद बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। घर के पीछे ले जाकर उसकेसाथ दुष्कर्म किया। विरोध पर बच्ची को पीटा और धमकी देकर भाग गया। बदहवास मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवारीजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश यादव ने बताया कि आरोपी शमशाद नालंदा बिहार के खुदागंज पनहर का रहने वाला है। सआदतगंज में रहकर चूड़ी बनाने का काम करता है। पीड़िता के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed