{"_id":"6127e8358ebc3e79d9776193","slug":"rape-victim-s-self-immolation-case-re-recorded-statements-of-amitabh-thakur-amit-pathak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता के आत्मदाह का मामला : अमिताभ ठाकुर, अमित पाठक के दोबारा दर्ज हुए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता के आत्मदाह का मामला : अमिताभ ठाकुर, अमित पाठक के दोबारा दर्ज हुए बयान
Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM IST
सार
अमिताभ ठाकुर को जांच समिति द्वारा मुहैया कराए गए दस्तावेजों के जवाब में अपना बयान दर्ज कराना था जबकि अमित पाठक से कुछ बिंदुओं पर जांच समिति ने जवाब मांगा था।
विज्ञापन
आईपीएस अमिताभ ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता के मामले में बृहस्पतिवार को जांच समिति ने रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर और वाराणसी के एसएसपी रहे अमित पाठक के दोबारा बयान लिए।
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर को जांच समिति द्वारा मुहैया कराए गए दस्तावेजों के जवाब में अपना बयान दर्ज कराना था जबकि अमित पाठक से कुछ बिंदुओं पर जांच समिति ने जवाब मांगा था। इसके अलावा वाराणसी के भेलूपुर में पूर्व में जांच अधिकारी रहे सुधीर जायसवाल को भी बयान दर्ज कराने के लिए जांच समिति ने बृहस्पतिवार को बुलाया था, उन्होंने भी अपना बयान दर्ज करा दिया है। अब जांच समिति वाराणसी जाएगी और वहां इस केस से जुड़े लोगों के बयान लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मऊ के सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में न्यायालय के आदेश पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया था। इसी केस में युवती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसे लेकर महिला ने पूर्व अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने साथ युवक के साथ आत्मदाह कर लिया था।