{"_id":"5f4bc5dc6ffb13570b1b4022","slug":"rape-of-a-woman-raping-her-for-getting-a-job-told-herself-journalist-and-sp-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, खुद को बताया पत्रकार और सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, खुद को बताया पत्रकार और सपा नेता
Sun, 30 Aug 2020 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Aug 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खुद को पत्रकार और नेता बताने वाले मो. कतील के खिलाफ एक युवती ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के मुताबिक, शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
चिनहट इलाके की रहने वाली 24 वर्षीय युवती के मुताबिक, एक साल पहले वह नौकरी की तलाश में विनीतखंड निवासी मो. कतील के घर गई थी। उसने नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी को लेकर कतील से फोन पर बातचीत शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि बातचीत होने के करीब चार दिन बाद क़तील ने उसे घर बुलाया, जहां उसने कॉफी पिलाई। कॉफी पीते ही मुझे कुछ होश नहीं रहा। जब होश में आई तो कपड़े अस्त व्यस्त थे।
उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो माफी मांगने लगा। उसके साथ शादी करने की बात कहकर उसे बहला फुसला लिया। यही नहीं, इसके बाद अक्सर आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि उसे जानकारी हुई कि कतील की शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं तो उसके होश उड़ गए। आरोपी खुद को बड़ा पत्रकार बताता था। मुझे कई बार अपने कार्यालय में भी बुलाया। वह कहता था सपा का नेता भी है। पुलिस को जानकारी मिली कि दुष्कर्म के आरोपी कतील के नाम से हजरतगंज में पार्क रोड विधायक निवास में आवास आवंटित है।