रेप के मामले में सामने आई खाकी की घिनौनी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवल थानाक्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से रेप के मामले में पुलिस ने हद दर्जे की लापरवाही की है। आरोप है कि पहले तो पुलिस ने पीड़ित परिवार और आरोपी परिवार को थाने बुलाकर समझौते का दबाव बनाया।
नहीं माने तो कई बार पीड़िता की तहरीर में बदलाव का प्रयास किया। इतना ही नहीं पुलिस ने इस केस में 24 घंटे के अंदर मेडिकल परीक्षण भी कराने की जहमत नहीं उठाई।
हालांकि इस मामले में सीओ सदर रमाशंकर तिवारी का कहना है कि पीड़िता और आरोपी दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध है।
पीड़िता शादी के बाद मायके में रहने के लिए प्रेमी पर दबाव बना रही है। उन्होंने दोनों के बीच शारीरिक संबंध होने को सच बताया है। इतनी सारी कवायद के बावजूद अंत में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप में मामला दर्ज किया गया है।
सरसौल संवाददाता के मुताबिक नरवल क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर ने पिछले साल जून महीने में बेटी का ब्याह मंधना में किया था। इन दिनों बेटी मायके आई है।
मामला सुलटाने में लगी रही पुलिस
मजदूर के मुताबिक बेटी रविवार की शाम करीब 6 बजे शौच के लिए खेत पर गई थी। इसी दौरान अनीत उर्फ गुड्डू ने उसे दबोच लिया। रेप किया। विरोध करने पर उसे पीटा।
मारपीट के दौरान बेटी का मंगलसूत्र भी मौके पर गिर गया। बेटी के मदद की गुहार लगाने पर बेहटा-पाल्हेपुर मार्ग पर दौड़ लगा रहे प्रतियोगी छात्र सूरज और सोनू दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
इधर घटना की सूचना देने के लिए पीड़ित के पिता ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम और महिला हेल्प लाइन पर घटना की सूचना दी। महिला हेल्प लाइन के आपरेटर ने एसएसपी कैंप कार्यालय का फोन नंबर दिया।
उनके एसएसपी दफ्तर में फोन करने के करीब दो घंटे बाद एसओ नरवल फोर्स के साथ मौके पर आए। पड़ताल और बेटी से बातचीत की। मजदूर का आरोप है कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी पक्ष के लोगों को थाने बुला लिया।
घंटों पंचायत कर मामला सुलटाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपी को सजा दिलाने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद कई बार पुलिस ने उनकी तहरीर बदलवाई।
फिर बेटी की तरफ से तहरीर लेकर सोमवार की शाम एफआईआर दर्ज कर आरोपी अनीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के टालमटोल करके बेटी का मेडिकल भी नहीं होने दिया।