{"_id":"637395b6b8ac642202788473","slug":"rape-attempt-with-11-years-old-child-in-kgmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू में मासूम बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू में मासूम बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Nov 2022 07:05 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:05 PM IST
सार
लखनऊ के केजीएमयू में रविवार देर रात हुई एक वारदात से सनसनी फैल गई। बच्ची रात में बाथरूम की तरफ अकेले जा रही थी तभी एक मरीज के तीमारदार ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू में सोमवार को मासूम को बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक आरोपी सत्येंद्र मूल रूप से गोरखपुर के बड़हलगंज का रहने वाला है। आरोपी ने केजीएमयू में मरीज के साथ आई मासूम को देखा और बहाने से अपने साथ खींच ले गया। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। मासूम ने शोर मचाया तो परिजन दौड़कर आ गए। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
एडीसीपी के मुताबिक केजीएमयू में सुरक्षा योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही बाथरूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। यही नहीं गार्ड की संख्या भी बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। उधर, एक अन्य मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी हरदोई के संडीला निवासी सलमान को इलाके से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी ने बचाया
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह का कहना है कि केजीएमयू में सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात हैं। यह घटना शौचालय की है। वहां सीसीटीवी लगाना या सिक्योरिटी गार्ड तैनात करना संभव नहीं है। शौचालय के करीब सफाईकर्मी रहते हैं। इस बच्ची को संस्थान के सफाई कर्मचारी ने ही बचाया।