फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt of molestation in Lohiya hospital with junior resident

लोहिया संस्थान में डॉक्टर की करतूत, जूनियर रेजिडेंट ने लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Tue, 07 Jul 2020 03:10 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
attempt of molestation in Lohiya hospital with junior resident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लोहिया संस्थान की जूनियर रेजिडेंट ने पीजी कर रहे डॉ. नीरज गौतम पर दुष्कर्म की कोशिश व अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले को लेकर इंस्पेक्टर श्याब बाबू शुक्ला का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता आलमबाग की है और यहां डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान में जूनियर रेजिडेंट है। उसका पति भी डॉक्टर है। पीड़िता का आरोप है कि चार जुलाई की रात करीब सवा 12 बजे वह अपने ड्यूटी रूम में थी, तभी डॉ. नीरज गौतम वहां आ गया।
विज्ञापन


बकौल पीड़िता, डॉ. गौतम ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और उससे अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध पर रेप की कोशिश की। इसी दौरान पीड़िता के पति वहां आ गए। उन्होंने धक्का देकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो डॉ. गौतम भाग निकला। मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को लगी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर की जा रही छानबीन

पीड़िता का कहना है कि डॉ. गौतम के पास उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो हैं। ये उसने ऑपरेशन थिएटर पर कपड़े बदलते वक्त चुपके से अपने मोबाइल फोन के कैमरे से खींची थीं। मनमानी न करने देने पर वह सारे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। पीड़िता का आरोप है कि डॉ. गौतम ने पहले भी उसे अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. गौतम की तलाश की जा रही है।

डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। जरूरत पड़ी तो संस्थान प्रशासन अपने स्तर पर भी जांच कराएगा। - डॉ. श्रीकेश सिंह, मीडिया प्रभारी लोहिया संस्थान

लोहिया अस्पताल की डॉक्टर ने सहकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।  - श्याम बाबू शुक्ला, थानाध्यक्ष विभूति खंड
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed