फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape attempt case on sp sabhasad

सपा सभासद पर बलात्कार के प्रयास का आरोप

Tue, 24 Dec 2013 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 24 Dec 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
rape attempt case on sp sabhasad

दरोगा की मौजूदगी में कुछ सपाइयों के दबाव में अपने ही सिर पर 26 जूते मारने वाले सभासद पर बलात्कार के प्रयास का आरोप लगा है। उसके खिलाफ सीजेएम तृप्ता चौधरी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली की बांकेबिहारी चौकी में सपा के मनोनीत सभासद महेंद्र सिंह चौहान ने गिनती गिनकर अपने सिर पर 26 जूते मारे थे। घटना के बाद दो एफआईआर दर्ज कराई गई थीं।
विज्ञापन


इसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। यह मामला महिला से छेड़छाड़ से जुड़ा था और तब चर्चा हुई थी कि इसी वजह से उक्त सभासद को दूसरे पक्ष ने दरोगा से मिलकर यह अमानवीय सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की मोबाइल से क्लिपिंग बनाकर सार्वजनिक कर दी गई जिसके बाद हड़कंप मच गया था। इस सनसनीखेज प्रकरण में सोमवार को नया मोड़ आ गया। जिस महिला से छेड़छाड़ हुई थी उसके प्रार्थनापत्र पर सीजेएम ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए।


सीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में वृंदावन की उक्त महिला ने आरोप लगाया था कि दो दिसंबर को वृंदावन के सलमान, सोनू और सभासद महेंद्र सिंह चौहान रात 8:30 बजे उसके घर आए और बलात्कार का प्रयास किया।

शोर मचाने पर तीनों फायर कर भाग गए। मामले में तीन दिसंबर को एसएसपी से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

चार दिसंबर को पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने युवती की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर मामले की जांच कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed