टॉफी दिखा बच्ची से किया रेप फिर बेरहमी से मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में आई छह साल की बच्ची को सोमवार की रात अगवा करके रेप किया गया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
बच्ची का निर्वस्त्र शव मंगलवार की सुबह एक खेत में पड़ा मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बिंदकी के गांव में जाफराबाद से सोमवार रात बारात पहुंची थी। बच्ची रिश्ते में बुआ की शादी में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ गई थी।
रात को लगभग 10.30 बजे तक बच्चों के साथ वह डीजे फ्लोर पर नाचती दिखी थी। बारात आने पर परिजन अगवानी में व्यस्त हो गए।
इस बीच किसी दरिंदे ने बच्ची को अगवा कर लिया। कुछ देर बाद बच्ची की खोजबीन शुरू हो गई। उसकी मां बच्ची को खोजते हुए घर पहुंची।
एक हाथ में मिली टॉफी
घर पर भी बच्ची नहीं मिली तो उसने घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। परिजन पूरी रात आसपास व रिश्तेदारों से पूछताछ में जुटे रहे लेकिन पता नहीं चला।
गांव से एक किमी दूरी पर सुबह करीब सात बजे ग्रामीण लखन प्रजापति को बाग के किनारे बच्ची का नग्न हालत में शव मिला।
उसका गला दुपट्टे से कसा था। उसके एक हाथ में टॉफी मिली और मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। इससे अंदाजा लगाया कि बच्ची को टॉफी का लालच देकर अगवा किया गया।
शव देखकर घर वालों के होश उड़ गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। एसपी सालिगराम वर्मा ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की बात कही है।