फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape and murder in Kannauj

अखिलेश की नाक के नीचे बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या!

Mon, 28 Jul 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 28 Jul 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
rape and murder in Kannauj

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र जिला कन्नौज के छिबरामऊ में पड़ोस में खेलने गई बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव खेत के पास झाड़ियों में फेंक गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम भी बुलाई गई। एसपी का दावा है कि घटना से जुड़े तमाम सबूत हाथ लगे हैं। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची के सौतेले पिता की तहरीर पर दुष्कर्म कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लगाया आरोप

rape and murder in Kannauj

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दस वर्षीय बच्ची शुक्रवार की दोपहर पड़ोस में खेलने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, किंतु उसका कहीं पता नहीं चला।

बावजूद इसके परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्राम प्रधान के पति ने बताया कि बच्ची के चाचा ने फोन पर शाम पांच गायब होने की सूचना दी थी।

शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो गांव के बाहर खेतों के पास मूंज की झाड़ियों में बोरी दिखी। लोगों ने बोरी खोलकर देखा तो उसमें बच्ची की लाश थी।

गला दबाकर की गई हत्या

rape and murder in Kannauj

इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पिता का आरोप है कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।

सूचना मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाली सीओ रमेश कुमार भारतीय पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, किंतु ग्रामीणों ने शव उठने नहीं दिया। स्थिति तनावपूर्ण देख सीओ ने आला अफसरों को सूचना दी।

साथ ही विशुनगढ़ थानाध्यक्ष आदित्य प्रकाश यादव और सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार अवस्थी को फोर्स के साथ मौके पर बुलाया।

ठोस सबूत हाथ लगे

rape and murder in Kannauj

घटना के कुछ ही देर में एसपी अनिल कुमार जैन, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, फोरेंसिक टीम इंचार्ज मुमताज अली, स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव और सर्विलांस प्रभारी मोहम्मद तारिक भी गांव पहुंच गए।

बच्ची के सौतेले पिता ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार शाम डाग स्क्वायड टीम ने भी गांव पहुंचकर जांच की।

एसपी एके जैन ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच में पुलिस के हाथ कई ठोस सबूत मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed