{"_id":"6a5be894e30555855f0cec0d","slug":"rape-accused-nabbed-based-on-information-from-women-and-a-recovered-slipper-lucknow-news-c-13-lko1096-1834896-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिलाओं की सूचना और मिली चप्पल से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिलाओं की सूचना और मिली चप्पल से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
Sun, 19 Jul 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा इलाके में 13 जुलाई की रात 70 साल की महिला से दुष्कर्म के आरोपी संजय को गिरफ्तार किया गया है। शक के आधार पर पकड़े गए ट्रक चालक की घटना में कोई भूमिका नहीं मिली।
एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि गांव की महिलाओं से संजय के बारे में सूचना मिली थी। महिलाएं शौच के लिए जिस जगह जाती थीं, संजय अक्सर वहां टहलता था। पुलिस को मौके से आरोपी की चप्पल भी मिली थी। पूछताछ में उसने नशे में दुष्कर्म करने की बात कबूल की। संजय पेशे से निजी चालक है। एसीपी ने बताया कि घटना के बाद भीड़ में मौजूद आरोपी ने ट्रक चालक के बारे में बताया था। उसी आधार पर ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया था। उसके ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद सेे उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिली थी।