फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape accused commits suicide in jail in Ambedkarnagar.

Ambedkarnagar: दुष्कर्म आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर दी जान, दो बंदी रक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई

Wed, 14 Aug 2024 04:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

महाराष्ट्र निवासी युवक जेल में बंद पर उस पर दुष्कर्म सहित कई मामले में दर्ज किए गए थे। आरोपी के फांसी लगाने से हड़कंप मच गया। दो बंदी रक्षकों के निलंबन की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
Rape accused commits suicide in jail in Ambedkarnagar.
युवक की मौत - फोटो : istock

विस्तार

अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में जिला जेल में बंद महाराष्ट्र के आरोपी युवक ने बुधवार सुबह बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारागार प्रशासन में इससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में फॉरेंसिक जांच कराने के साथ ही एसडीएम व सीओ ने मौके का जायजा लिया। घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए दो सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है।

विज्ञापन


जिला जेल में बुधवार सुबह दस बजे करीब उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई जब हाता नंबर दो के बैरक 10 में बंद एक बंदी का शव लटकता मिला। बंदी रक्षकों व अन्य बंदियों ने उसे फंदे से उतारा। बंदी समीर खान (26) निवासी टीपू सुल्तान चौक, थाना सेगोह, जनपद बुलढाणो, महाराष्ट्र का शव बैरक में बने लोहे के जंगले से गमछे के सहारे लटक रहा था। उसे फंदे से उतारने के बाद तत्काल जेल स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, प्रदर्शनी भी देखी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'बांग्लादेश में आज वही हो रहा है, जो 1947 में हुआ था', सीएम योगी बोले- वहां के हिंदू जान की गुहार लगा रहे


उसके खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में बीते दिनों किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। किशोरी के मिलने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। जेल प्रशासन के अनुसार बीते 10 अगस्त को ही जिला जेल में दाखिल किया गया था। बंदी की मौत होने के बाद जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने जिला प्रशासन को पूरे प्रकरण से अवगत कराया।

इसके बाद एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य जेल पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार को घटना की जानकारी भिजवा दी गई। शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस बीच इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर दो बंदी रक्षकों/सिपाहियों के निलंबन के लिए संस्तुति कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed