फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ranji matches will be played in Ekana Stadium in Lucknow.

Ekana Stadium: लखनऊ में अगले महीने से क्रिकेट की बहार, दो रणजी मैचों की मेजबानी मिली

Sat, 17 Dec 2022 02:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Dec 2022 02:44 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले रणजी मुकाबले भी खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Ranji matches will be played in Ekana Stadium in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में अगले महीने क्रिकेट का फीवर चरम पर रहेगा। एक महीने तक लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जोरदार मुकाबले होंगे। जहां एक ओर जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की धूम होगी तो दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट के कई मुकाबले भी यहां पर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार यहां कुल तीन मैच खेले जाएंगे। दो मुकाबले रणजी तो एक मैच सीके नायडू शृंखला का होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी यूपीसीए ने इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भारत-चीन विवाद: मुख्यमंत्री योगी बोले, राहुल गांधी का बयान अमर्यादित, देश और सेना का अपमान करने वाला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, मां और बहन के नाम थे प्लाट


सीके नायडू सीरीज के ग्रुप-सी में यूपी की टक्कर तामिलनाडु से होगी। ये मुकाबला 15 जनवरी को इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बी ग्राउंड पर खेला जाएगा जबकि रणजी ट्राफी के दो मुकाबले इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य मैदान पर खेले जाएंगे। तीन-छह जनवरी को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए में यूपी की टक्कर हरियाणा से होगी जबकि 10 से 13 जनवरी को यूपी और उत्तराखंड की टक्कर भी मेन ग्राउंड पर होगी।

लखनऊ में एक बार फिर चौके-छक्कों की बरसात होने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। तीन मैचों की टी20 सीरीज का यह दूसरा मैच 29 जनवरी को होगा। क्रिकेट फैंस मैच को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वहीं, मैच को लेकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed