फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   random survey started again to detect community infection in lucknow

सामुदायिक संक्रमण का पता लगाने के लिए फिर शुरू हुआ रैंडम सर्वे, बाल गृह समेत इन जगहों के लिए गए सैंपल

Mon, 15 Jun 2020 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jun 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
random survey started again to detect community infection in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में कोरोना वायरस की स्थिति जानने के लिए एक बार फिर रैंडम सर्वे शुरू हो गया है। बाल गृह और वृद्धाश्रम के बाद निजी हॉस्पिटल के कर्मियों की भी जांच की जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि अभी तक लिए गए सैंपल में नाममात्र के मरीज पाए गए हैं। रविवार को वृद्धाश्रम के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य की निगेटिव आई है।

विज्ञापन


शासन की ओर से राजधानी सहित 20 जिलों में कोरोना वायरस का स्तर जानने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसके तहत शुक्रवार को बालगृह और अनाथ आश्रम से 100, वृद्धाश्रम से 100 और मलिन बस्तियों से 105 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें वृद्धाश्रम से एक सैंपल ही पॉजिटिव मिला है। मलिन बस्तियों के लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रविवार को चिकित्सा कर्मियों के करीब 110 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है सर्वे
इससे पहले प्रवासियों के आने के बाद ग्रामीण एवं शहरी इलाके में पूल टेस्टिंग कराई गई थी। इसमें करीब 250 से अधिक लोगों की जांच की गई। लेकिन सभी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामुदायिक संक्रमण नहीं

शासन के निर्देश पर समूह के हिसाब से जांच कराई जा रही है। इस अभियान में अलग-अलग इलाके के अलग-अलग समूह से एक साथ बड़ी संख्या में सैंपल लिए गए हैं। इसके जरिए एक बार फिर सामुदायिक संक्रमण की जांच की जाएगी। अभी तक सिर्फ  एक वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्पष्ट है कि राजधानी में सामुदायिक संक्रमण फिलहाल नहीं दिख रहा है। आगे भी समूह के हिसाब से जांच कराई जाएगी। - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ लखनऊ

एक दिन में रिकॉर्ड 340 लोगों के लिए गए सैंपल
रविवार को रिकॉर्ड 340 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें सीएम हेल्पलाइन के निजी निजी कॉल सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मिले कर्मचारियों के संपर्क में आए 180 लोग शामिल है। इनकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक आने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पॉजिटिव मिले कर्मचारियों से पूछताछ के बाद इनके सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की गई। इनकी चिनहट सीएचसी में जांच कराई गई। इसमें 150 लोग कर्मचारियों के परिवार से हैं, वहीं 30 लोग इन कर्मचारियों के घर के अगल-बगल रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed