फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ran 250 kms, lost his life while visiting institutions

Lucknow News: 250 किमी लगाई दौड़, संस्थानों के चक्कर लगाते गई जान

Fri, 21 Mar 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ran 250 kms, lost his life while visiting institutions
लखनऊ। बरेली से लखनऊ तक 250 किमी का सफर तय कर गंभीर हालत में लाए गए मरीज को सरकारी संस्थानों में इलाज नहीं मिला। परिजन उसे लेकर एक से दूसरे संस्थान भटकते रहे। इस दौरान मरीज की हालत एंबुलेंस में बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि संस्थानों में कई घंटे इंतजार बाद भी बेड खाली न होने का हवाला देकर वापस किया जाता रहा।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जंगबहादुरगंज का रहने वाला अंकुर (25) सड़क हादसे में बुधवार को जख्मी हो गया था। परिजन पहले उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार सुबह बरेली के सरकारी अस्पताल रेफर किया। वहां से मरीज को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन निजी एडवांस लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस में लेकर उसे पहले केजीएमयू आए। वहां करीब आधे घंटे तक मरीज एंबुलेंस में ही पड़ा रहा। फिर डॉक्टरों ने वेंटीलेटर खाली न होने की बात कहकर लोहिया रेफर किया।
विज्ञापन

लोहिया में इंतजार बाद भी बेड नहीं मिला। वहां से मरीज को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। दोपहर डेढ़ बजे परिजन मरीज को लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। वहां जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी मेडिकल अफसर को मरीज की केस हिस्ट्री बताई। इमरजेंसी मेडिकल अफसर ने एंबुलेंस में पहुंचकर जांच की और अंकुर को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर वापस चले गए। मां रामकली का आरोप है लखनऊ के कई अस्पताल ले गए, मगर बेड खाली न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed