फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramzan preparations begin in lucknow

पाक माह रमजान के लिए सजने लगीं मस्जिदें

Tue, 17 Jun 2014 11:55 AM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
ramzan preparations begin in lucknow

शहर में रमजान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। रमजानुल मुबारक पर शाम-ए-अवध के बाजार सजेंगे।

विज्ञापन


इस बार रमजानुल मुबारक 29 जून से माना जा रहा है। 28 जून को मुसलमान चांद का दीदार करेंगे।

चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तिलावत और तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। यहां नमाजी देर रात तक इबादत करेंगे और बाजारों में लजीज कश्मीरी चाय और शाही टुकड़ों का लुत्फ उठाएंगे।


नजीराबाद से अमीनाबाद चौराहे तक सजने वाले इन बाजारों के साथ ही नक्खास व चौक की गलियां भी आबाद रहेंगी।

वहीं, अकबरी गेट पर पूरी रात रमजान की मुबारक रातें गुलजार होंगी।

यहां रात भर नहारी कुलचा व अन्य खानपान के व्यंजनों की दुकानें सजेगी। यहां भी रात भर नमाजियों व रोजेदारों की धूम रहेगी।

शहर के मस्जिदों के अलावा बाजारों में रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। रातें रोशन करने के लिए हर दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को सजाने संवारने में लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed