रमजान की रौनक शुरू, 28 को दिखेगा चांद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र रमजान माह की रौनक बाजारों में छाने लगी है। वहीं, रमजान का चांद देखने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।
शिया व सुन्नी चांद कमेटियां चांद देखकर रमजान के पहले रोजे का ऐलान करेंगी। शिया व सुन्नी उलमा की माने तो 28 जून को चांद देखा जाएगा।
चांद दिखा तो 29 को रमजान का पहला रोजा होगा और अगर चांद के दीदार नहीं हुए तो 30 से रमजानुल मुबारक शुरू होगा।
टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुर्रहमान वायजी नदवी ने बताया कि चांद 28 जून को देखने के बाद ही तय होगा कि रमजानुल मुबारक की पहली तारीख कब होगी।
वहीं, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने इराक से फोन पर बताया कि वे शनिवार को लखनऊ आ रहे हैं इंशा अल्लाह वे रविवार 28 जून को रमजान का चांद देखने के बाद रमजान महीने का ऐलान करेंगे।
रमजानुल मुबारक व ईद को लेकर इस बार मौलाना डॉ. कल्बे सादिक पर सब की निगाहें हैं। अब तक चांद के ऐलान मौलाना ने नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि मौलाना ने इस बार व्यस्तता के चलते घोषणा नहीं की है, लेकिन 28 से पहले मौलाना रमजान के साथ ही ईद के चांद का ऐलान करेंगे।