फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ramuwalia speaks on mukhtar ansari transfer

'मुख्तार को लखनऊ जेल में भेजा गया है पहाड़ की वादियों में नहीं'

Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
ramuwalia speaks on mukhtar ansari transfer
कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया - फोटो : amar ujala

जिस माफिया डॉन और विधायक मुख्तार अंसारी को आगरा से लखनऊ जेल में शिफ्ट करने पर सत्ताधारी दल में हलचल मच गई, उसकी जेल बदलने को कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने रूटीन ट्रांसफर बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को पहाड़ की वादियों में सैर करने तो नहीं भेजा, एक जेल से दूसरी जेल में ही भेजा है। सूबे में हर रोज इस तरह के 35-40 ट्रांसफर होते हैं।
विज्ञापन


साथ ही कहा, जेल मंत्री होने के नाते मुख्तार के ट्रांसफर के लिए वह ही जिम्मेदार हैं। कारागार मंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामूवालिया ने कहा कि जिस दिन मुख्तार को लखनऊ की जेल में भेजा गया, उस दिन 35-40 और बंदी भी इधर से उधर हुए। सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से ऐसा किया जाता है। मुख्तार अंसारी के ट्रांसफर की वजह पूछने पर उन्होंने संवाददाताओं से ही उल्टा सवाल कर दिया कि क्या आपने उनकी (मुख्तार की) बीमारी की रिपोर्ट देखी है?

'जेल में कोई हवन यज्ञ करने नहीं जाता, अपराधी ही रखे जाते हैं'

ramuwalia speaks on mukhtar ansari transfer

जब संवाददाताओं ने मेडिकल रिपोर्ट का खुलासा करने को कहा तो वह चुप्पी साध गए। अलबत्ता यह जरूर कहा कि जेल में कोई हवन-यज्ञ करने वाला तो जाता नहीं, अपराधी ही रखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि कहीं चींटी भी चलती है तो सीएम को उसकी खबर लग जाती है।

मुख्तार को दोबारा आगरा जेल भेजने के बाबत कहा कि जरूरत होने पर यह भी रूटीन प्रक्रिया के तहत होगा। इस मामले में ही एडीजी जेल डीएस चौहान को हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अक्सर आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले होते रहते हैं।

हटाए जाएंगे नोएडा जेल के जेलर
डिप्टी सीएमओ हत्याकांड में आरोपी अधिकारी बीएस मुकुंद को नोएडा जेल का जेलर बनाने पर रामूवालिया ने कहा, उनकी तैनाती के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो उन्हें हटाया जाएगा।

रायबरेली की जेल में बंदी के फांसी लगाने के मामले में सस्पेंड किए गए चार जेल कर्मियों को उन्होंने बहाल करने पर कहा, पर्याप्त बंदी रक्षक न होने से इन कर्मचारियों को इसका जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed